द चाणक्य टाइम्स सीधी।अस्पताल की हाल बेहाल स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सपा के नेता जय सिंह चौहान राजू ने तंज कसते हुए कहे है उन्होंने कहा कि बेपटरी हो चुकी उपचार व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जय सिंह राजू ने आगे कहे है कि उपचार की उम्मीद लेकर आने वाले मरीजों को मायूस हो कर भटकना पड़ रहा है।
यहां की उपचार व्यवस्था सुधारने की बजाय अपने निजी प्रैक्टिस में ज्यादा ध्यान दे रहे है।
इसके चलते यहां पदस्थ डॉक्टर भी मनमानी करने पर उतारू है। न समय पर अस्पताल पहुंच रहे और न निर्धारित समय तक बैठते। डॉक्टरों को ड्यूटी पीरियड में जहा अस्पताल में सेवाएं देनी चाहिए, वो सब अपनी निजी क्लिनिको में बैठकर मरीजों का उपचार कर रहे होते है।
ऐसे में मरीज डॉक्टर के इंतजार में बैठे रहते है। घंटो इंतजार के बाद भी उन्हें समुचित उपचार जब नही मिलता तो वो निजी क्लिनिको में उपचार कराने को मजबूर हो जाते हैं। श्री सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल के सिविल सर्जन से लेकर समस्त डॉक्टर अपने निजी प्रैक्टिस में व्यस्त हैं। ऐसे में दूर दराज से आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी अस्पताल में असुविधाओं के कारण अधिकतर लोग कर्ज लेकर निजी अस्पतालों में परिजनों का इलाज कराने को विवश हैं।