Headlines

TI को गोली मारने वाले SI का अनूठा रिकॉर्ड 24 वर्षों में 69 बार मिल चुकी है सजा

TI को गोली मारने वाले SI का अनोखा रिकॉर्ड 24 साल में मिली 69 बार सजा 77 बार इनाम भी मिला

रीवा में TI को गोली मारने वाले SI का 24 सालों के सर्विस में रिकॉर्ड इतना अनूठा है कि 69 बार सजा मिल चुकी है यह काम में इतने लापरवाह हैं इन्हें कई बार सिस्टम द्वारा सजा मिल चुकी है।

इसी लापरवाही की वजह से SI से शुरू हुई नौकरी एसआई तक सीमित रह गई। मजे की बात यह है कि इन्हें 77 बार इनाम भी मिल चुका है यही नहीं इनके पास दो सरकारी रिवाल्वर और भी है। अब पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में लगी है कि SI के पास 2 साल सरकारी रिवाल्वर कहां से आया।

रीवा सिविल लाइन के TI जितेंद्र शर्मा पर उसी थाने के SI बृजराज सिंह ने गोली चला दी थी जो गोली TI के कंधों से लगी और भोपाल से आई डाक्टरों की टीम ने आकर उन्हें बचा लिया और ब्रजराज सिंह को बर्खास्त कर गिरफ्तार कर लिया गया।

आइए जानते हैं आरोपी बी आर सिंह का सर्विस रिकॉर्ड

5 मई 1999 को एसआई पद में पदस्थ हुए बी आर सिंह की ड्यूटी के प्रति लापरवाही का लंबा रिकॉर्ड है बी आर सिंह ने 24 साल से ज्यादा की सर्विस में कई लापरवाहिया की जिसमें 69 बार छोटी सजा मिल चुकी है इसके बाद 2007 2010 2014 एवं 2020 21 में विभागीय जांच के बाद इन्हें पांच बड़ी सजाएं दी गई।

गंभीर रूप से घायल टीआई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया भोपाल एवं जबलपुर से आई डाक्टरों की टीम ने कंधे से गोली निकाल ली है और टी आई की हालत खतरे से बाहर बताई।

इधर फायरिंग के बाद 6 घंटे बाद आरोपी बी आर सिंह को हिरासत में ले लिया गया है और ADG ने इस बी आर सिंह को बर्खास्त कर दिया।

SI के पास से मिली दो पिस्टल की भी उसकी भी जांच चल रही है एवं पिस्टल को जप्त कर लिया गया पता लगाया जा रहा है कि यह पिस्टल इन्हें कब और कैसे मिली।

रिपोर्ट- के.के. विश्वकर्मा

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *