Headlines

जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री पद्मधरपति त्रिपाठी (पप्पू) का आकस्मिक निधन, शोक की लहर।

जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री पद्मधरपति त्रिपाठी (पप्पू) का आकस्मिक निधन, शोक की लहर।

रिपोर्ट~ कुबेर तोमर

द चाणक्य टाइम्स सीधी: जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक समय समाचार पत्र के प्रधान संपादक श्री पद्मधरपति त्रिपाठी (पप्पू) के आकस्मिक निधन से समूचे जिले में शोक की लहर है। वे अपनी निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे और लंबे समय तक पत्रकारिता जगत में अपनी विशेष पहचान बनाए रखी। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

परिजनों के अनुसार, त्रिपाठी जी विगत वर्ष पूर्व से लंबी बीमारी से जूझ रहे थे जिनका निधन हृदयगति रुकने से हुआ। जिले के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और पत्रकारिता जगत की हस्तियों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
द चाणक्य टाइम्स परिवार उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना करता है। भगवान श्री त्रिपाठी जी को अपने चरणों में स्थान दें।

(द चाणक्य टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क)

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *